सीआईए स्टाफ डबवाली ने गांव फूलो में हुई पिस्तौल की नोक पर लूट की वारदात 24 घंटे में सुलझाई*
चार आरोपियों को किया काबू
डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में चोरी व लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने व अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ डबवाली ने गांव फूलो में हुई पिस्तौल की नोक पर लूट की वारदात को 24 घंटे में सुलझाते हुए चार आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की है ।
इस बारे जानकारी देते हुए प्रभारी उप नि. राजपाल ने बताया कि दिनांक 24.08.2025 को सुरेन्द्र सिंह पुत्र कृष्ण कुमार निवासी अग्रोहा जिला हिसार की शिकायत पर कि वह गांव फूलों में शराब ठेके पर सेल्समैन का काम करता है । जो दिनांक 23.08.2025 को वह अपने दोस्त राहुल को ठेके पर बैठाकर किसी काम से चला गया था । जो उसके बाद शाम को मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवकों द्वारा उसके दोस्त राहुल पर पिस्तौल तान कर उसके पास से आईफोन 12, 2,500 रुपये नगद व एक शराब की बोतल लूटकर ले गए । जिस पर थाना सदर में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जो जांच के दौरान सीआईए की टीम ने अपने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाकर तीन आरोपियों को काबू कर लिया । आरोपियों की पहचान भूरा सिंह उर्फ मनप्रीत पुत्र सुखदेव सिंह, हरप्रीत सिंह उर्फ गग्गू पुत्र बलकरण सिंह व लखविंदर सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी भगवान गढ जिला बठिंडा पंजाब के रूप में हुई है । आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग शुदा मोटरसाइकिल और अवैध पिस्तौल 12 बोर व चोरीशुदा आईफोन 12 और नगद राशि बरामद की गई है । उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रणजीत सिंह पुत्र बचितर सिंह वासी भगवानगढ़ को भी काबू कर लिया जिसने इस लूट में प्रयोग शुदा अवैध असला उपलब्ध करवाया था । आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा ।