ब्लैक फिल्म, ड्रंकन ड्राइव व लाइन चेन्ज वाले वाहनों पर कसा शिकंजा
यातायात नियमों के प्रति लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ डबवाली पुलिस का विशेष अभियान
पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर एवं पुलिस महानिरीक्षक यातायात एवं हाईवे (हरियाणा) हरदीप सिंह दून के आदेशानुसार जिला डबवाली में सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने व सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान शुरू किया गया है । जो इस अभियान के यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है । इस अभियान में बुलेट पटाखा,ध्वनि प्रदूषण,ब्लैक फिल्म, ट्रिपल राइडिंग, लाइन चेंज व ड्रंकन ड्राइव के तहत वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है । इसके साथ ही आमजन को यातायात नियमों का पालन करने बारे जागरूक किया जा रहा है ताकि वे जिम्मेदार व जागरूक नागरिक बनकर यातायात नियमों का पालन करते हुए ही सफर करें ताकि उनका व सड़क पर आने जाने वाले हर व्यक्ति का सफर सुगम, सुरक्षित व सफल हो ।
इस अभियान के दौरान डबवाली पुलिस द्वारा मुख्य रूप से शराब पीकर ड्राइविंग के 09, ट्रिपल राइडिंग के 07 व लाइन चेंज के तहत 74, 02 ब्लैक फिल्म व एक प्रेशर हॉर्न वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की गई ।
यातायात पुलिस प्रभारी डबवाली उप नि. राजकुमार ने बताया कि जो लोग वाहन चलाते समय यातायात नियमों के प्रति लापरवाही बरतते हैं, और खुद सहित दूसरों के जीवन को खतरे में डालते हैं उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जा रहा है । पुलिस का उद्देश्य चालान काटने का नहीं है, बल्कि आमजन की जिंदगी बचाना है । सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं में होने वाले जान-माल के नुकसान को कम करने के लिए पुलिस कटिबद्ध है । ऐसे में आमजन समाज के एक जिम्मेदार व समझदार नागरिक होने के नाते यातायात नियमों का पालन करें ।