चौकी गोरीवाला पुलिस टीम ने अहमदपुर दारेवाला में घर में सेंधमारी कर महिला की इयररिंग चोरी करने के मामले में दो को किया काबू
*आरोपियों के कब्जा से चोरीशुदा इयररिंग की बरामद
डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में लूटपाट, स्नेचिंग व चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है । जिसके तहत अपराधों पर अंकुश लगाने व अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी गोरीवाला पुलिस टीम ने गांव अहमदपुर दारेवाला में हुई महिला की कान की बाली चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की है । पकड़े गए आरोपियों की पहचान रणजीत सिंह उर्फ जीतू पुत्र अमरजीत निवासी अहमदपुर दारेवाला व मोहनलाल उर्फ मोहनी पुत्र छोटू राम निवासी वीर तालाब जिला बठिंडा पंजाब के रूप में हुई है ।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी चौकी गोरीवाला उप नि. राजेश कुमार ने बताया कि दिनांक 31.08.2025 को शिकायत कर्ता निवासी दारेवाला ने बताया कि दिनांक 27.08.2025 को सुबह करीब 03-04 बजे अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों द्वारा उसके घर में घुसकर बरामदे में सो रही उसकी माता के कानों से सोने की बालियां निकाल ली गई । जिस पर थाना सदर डबवाली में आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जो जांच के दौरान एएसआई सुखदेव सिंह ने आरोपियों के खिलाफ अपने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए दो आरोपियों को काबू कर लिया । जो काबू किए गए आरोपियों मोहन सिंह उर्फ मोहनी पुत्र रणजीत सिंह उर्फ जीतू को अदालत में पेश किया जाएगा ।