झुग्गी-झोंपड़ी में फल व मिठाई वितरित कर मनाया जन्मदिन

सिरसा। गांव खाजाखेड़ा रोड स्थित हरिओम कॉलोनी निवासी व इंडियन टेलेंट हंट फाऊंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अक्षित कंबोज ने वीरवार को अपना जन्मदिन झुग्गी-बस्तियों के निवासियों के साथ मिलकरा मनाया। अक्षित कंबोज ने बताया कि इस मौके पर झुग्गी-बस्तियों में रहने वाले बच्चों के साथ सर्वप्रथम केक काटा गया। इसके बाद बच्चों को फल व मिठाई वितरित की गई। अक्षित कंबोज ने कहा कि झुग्गी-बस्ती में रहने वाले लोग संसाधनों के अभाव में खुशी के किसी भी दिन का भरपूर आनंद नहीं ले पाते। इसी उद्देश्य से इन लोगों के साथ मिलकर जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया। असहाय लोगों की मदद से मन को असीम शांति मिलती है, वहीं इन लोगों के चेहरे पर आने वाली मुस्कान से इस दिन की खुशी दोगुणी हो जाती है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे अपने घरों में खुशी के अवसरों पर अनाप-शनाप खर्च करने की बजाय अपनी खुशियां इन लोगों के साथ सांझा करें, ताकि जरूरतमंदों की मदद की जा सके।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *