निशांत खैरेकां बने भाजयुमो के जिला अध्यक्ष नियुक्त
सिरसा । भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने निशांत खैरेकां को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए डबवाली जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा द्वारा जारी पत्र के माध्यम से की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ोली व संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ के मार्गदर्शन में यह नियुक्ति हुई हैं। निशांत जोसन ने विश्वास दिलाया कि वे युवाओं को पार्टी से जोड़ने और संगठन को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।