हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता और कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 25 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कविता पाठ प्रतियोगिता में छात्रा दिशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, छात्र गौरव ने द्वितीय तथा जसकीर्त सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य राकेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया।
प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बताया कि निबंध लेखन प्रतियोगिता में रजनी बाला (स्टेनो हिन्दी) ने प्रथम स्थान, पूजा रानी (वायरमैन) और ज्योति (कोपा एनसीवीटी) ने द्वितीय स्थान तथा हिमानी (कोपा एनसीवीटी ड्यूल) और गौरव कुमार (स्टेनो हिन्दी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने हिंदी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी प्रतिभागियों को उनके योगदान के लिए सराहा। इस वर्ग अनुदेशिका नोडल अधिकारी मनदीप कौर और ईएस अनुदेशक वरिन्द्र सिंह भी मौजूद रहे।
————–
– स्वच्छता बनाए रखने व पॉलीथिन का प्रयोग न करने बारे किया जागरूक
हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जिला के शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद सिरसा, डबवाली, नगर पालिका कालांवाली, रानियां व ऐलनाबाद में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान जारी है। नगर परिषद व नगर पालिकाओं की टीम लगातार सफाई अभियान में जुटी है और कूड़ा एकत्रित किया जा रहा है। इसके साथ-साथ आमजन को स्वच्छता बनाए रखने, पॉलीथिन का उपयोग न करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। इसके अलावा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया जा रहा है।
अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने बताया कि नगर परिषदों व नगर पालिकाओं की गाडिय़ां नियमित रूप से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान के कार्य में लगी हुई हैं और स्वच्छता बनाए रखने के लिए लगातार मुनादी करवाई जा रही है। इसके साथ-साथ शहर की मुख्य सडक़ों और कॉलोनियों में पेड़ों की छंटाई कर रास्तों को साफ-सुथरा बनाया जा रहा है। बाजारों, रिहायशी कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाकर कूड़े को पूरी तरह से हटाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने और कचरा इधर-उधर न फेंकने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही, दुकानदारों और फल विक्रेताओं से अपील की जा रही है कि वे डस्टबिन रखें, ताकि बाजार क्षेत्रों में स्वच्छ वातावरण बना रहे। उन्होंने आमजन से हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग की भी अपील की। उनका कहना था कि यह अभियान तभी सफल होगा जब प्रत्येक नागरिक इसमें भागीदार बने और अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे।