खैरपुर स्कूल में हुआ विभिन्न जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन

सृजनात्मकता एवं तार्किक सोच को विकसित करना ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य: सुदीप सानीवाल
जिला शिक्षा एवम् प्रशिक्षण संस्थान, डिंग, सिरसा प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया के निर्देशानुसार, डाइट, डीआरयू विंग अध्यक्ष डॉ.अनिल चावला की अध्यक्षता एवं विषय विशेषज्ञ डॉ.अनिल बिश्नोई की देखरेख में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खैरपुर, सिरसा में विभिन्न प्रकार की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग, कार्टून मेकिंग, स्लोगन राइटिंग एवं वाद विवाद का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए डाइट प्रवक्ता डॉ विनोद भट्टू ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न खंडों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने भिन्न भिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंवरपुरा से विशेष आमंत्रित प्राध्यापक सुदीप सानीवाल की अगुवाई में निर्णायक मंडल द्वारा भिन्न भिन्न प्रतियोगिताओं का परिणाम घोषित किया गया एवं जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्राध्यापक सुदीप सानिवाल ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हुए उनमें सृजनात्मकता एवं तार्किक सोच को विकसित करती हैं। अत: समय समय पर आयोजित होने वालीं इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। निर्णायक मंडल में डाइट विषय विशेषज्ञ डॉ.अनिल बिश्नोई, पवन कनोजिया, डॉ. विनोद कुमार, प्राध्यापक सुदीप सानीवाल, रामजी लाल, तृप्ता, सोनिया, प्रवीण रानी, राजेंद्र प्रसाद गोदारा, वरुण बजाज एवं नीरज लाल एवं सहयोगी के रूप में सुनील कुसुंभी ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम सचिव पवन कनोजिया ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु निर्णायक मंडल, विभिन्न खंडों से विद्यार्थियों, विद्यार्थियों के साथ आए हुए सभी अध्यापकों एवं अभिभावकों का धन्यवाद किया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *