दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने बारे किया जागरूक

हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत नगर परिषद सिरसा की टीम ने शहर के सब्जी-फल विक्रेताओं, दुकानदारों और रेहड़ी विक्रेताओं को स्वच्छता संबंधी पंपलेट वितरित किए। इस दौरान सभी से अपील की गई कि हरियाणा शहर स्वस्थ अभियान एवं सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें।
गौरतलब है कि नगर परिषद सिरसा द्वारा शहर की रिहायशी कॉलोनियों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में डबवाली नगर परिषद, ऐलनाबाद नगर पालिका, कालांवाली नगर पालिका और रानियां नगर पालिका की टीमें भी अपनी-अपनी टीमों के साथ शहरी क्षेत्रों में नियमित सफाई कार्य व जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर रही हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने बताया कि स्वच्छता अभियान के दौरान आमजन को जागरूक किया जा रहा है कि वे अपने घरों का कचरा नगर परिषद एवं नगर पालिका की गाड़ियों में ही डालें, आसपास गंदगी न फैलाएं और खाली प्लॉटों में कूड़ा-करकट न फेंकें। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग दें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *