थाना कालांवाली पुलिस ने एनआई एक्ट के 02 साल पुराने मामले में उद्घोषित व्यक्ति को काबू कर भेजा जेल
डबवाली पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में वांछित भगौड़ों/बेल जम्परों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए थाना कालांवाली पुलिस ने एनआई एक्ट के 02 साल पुराने मामले में उद्घोषित व्यक्ति को काबू कर जेल भेजने में सफलता हासिल की है ।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रबंधक थाना कालांवाली पीएसआई सुनील कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर एक उद्घोषित व्यक्ति को काबू किया गया । काबू किए गए उद्घोषित व्यक्ति की पहचान दशरथ पुत्र हनुमान दास निवासी मंडी कालांवाली के रूप में हुई है । आरोपी दशरथ इससे पहले अदालत से साल 2023 के एनआई एक्ट में उद्घोषित था । आरोपी को अदालत में पेश किया गया । जो आदेशानुसार बंद जेल करवाया गया ।