नगर पालिका रानियां में कार्यक्रम का आयोजन, 11 वार्ड हुए ज़ीरो वेस्ट घोषित

हरियाणा स्वच्छता अभियान 2025 एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर पालिका रानियां द्वारा बुधवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूलों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा उन्हें कैरी बैग, डस्टबिन और शिक्षा से संबंधित उपयोगी सामग्री प्रदान की गई।
इस अवसर पर बीडीपीओ कार्यालय को ज़ीरो वेस्ट ऑफिस अवार्ड प्रदान किया गया, जबकि नगर पालिका रानियां क्षेत्र के 11 वार्डों को जीरो वेस्ट वार्ड घोषित किया गया। नगर पालिका चेयरमैन मनोज सचदेवा, सभी पार्षदगण एवं अधिकारीगण ने कार्यक्रम में भाग लिया और स्वच्छता अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही शहर को पूर्ण रूप से स्वच्छ और स्वस्थ बनाया जा सकता है। इस अवसर पर एसआई प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *