युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से उन्हें जागृत करने का अभियान जारी

नशा मुक्त समाज सशक्त समाज अभियान में पुलिस टीमों ने मोडी, चौटाला, घुकांवाली, सिंहपुरा व खुईयां मलकाना के खेल मैदानों में पहुंचकर युवाओं का किया मार्गदर्शन

 *नशा तस्करी से संबंधित सूचना के लिए राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन न. 1933 पर काल करें

डबवाली पुलिस द्वारा जहां नशा तस्करों की धरपकड़ कर रही है वहीं नशा पीड़ितों का इलाज करवाकर समाज की मुख्यधारा में जोड़ रही है । डबवाली पुलिस के प्रयासों से जहां नशा तस्करी पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा रहा है वहीं युवाओं को खेलों व योग से जोड़ कर नशे से दूरी बनाने व नशा मुक्त समाज अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए  प्रेरित किया जा रहा है । आमजन के सहयोग से गांव नशा मुक्त किए जा रहे हैं । युवा भी डबवाली पुलिस के प्रयासों से प्रभावित होकर नशे की लत से दूर रहकर खेलों की ओर कदम बढ़ा रहे हैं व खेल प्रतियोगिताओं में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग ले रहे हैं  । इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सोमवार को एसपीओ हरगोबिंद ने गांव घुकांवाली में क्रिकेट, एसपीओ वकील सिंह ने गांव चौटाला में वॉलीबॉल, एसपीओ राजेन्द्र ने गांव सिंहपुरा में कबड्डी, एसपीओ सतपाल ने गांव खुईयां मलकाना में कबड्डी व एसपीओ संजय ने गांव मोडी में बास्केटबॉल के खेल करवाकर नशे से दूर रहने व स्वस्थ व आत्मविश्वास से परिपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा दी ।

            जागरूकता अभियान के पुलिस टीमों ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों व खेलों के महत्व के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि नशे के दुष्प्रभाव का सीधा असर हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है । नशीली दवाओं का अधिक सेवन करने से शरीर के विभिन्न अंग और अंगों के साथ-साथ दिमाग पर भी बुरा असर पड़ता है । नशा एक समस्या है जो समाज में व्याप्त हो रही है और इसके दुष्प्रभाव व्यक्ति, परिवार और समाज को प्रभावित करते हैं । नशीली दवाओं का सेवन स्वास्थ्य, व्यक्तित्व, शिक्षा, संबंध और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डालता है । नशा एक समस्या है जिसका समाधान हेतु शिक्षा, उच्चतम स्तर की जागरूकता और सभी समुदाय की सहयोग की जरूरत होती है । नशे के दुष्प्रभाव से बचने के लिए हमें अपनी जिम्मेदारियों को समझना और स्वस्थ जीवन शैली अपनाना चाहिए । उन्होंने कहा कि अगर उनके क्षेत्र में कोई नशा तस्करी,नशा बेचने संबंध में कार्य करता है तो वे नशा से संबंधित शिकायतों के लिए राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन न, 1933 पर कॉल करें । यह पोर्टल एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के लिए 24×7 ड्रग संबंधित मामलों की रिपोर्ट करने के लिए एक अनुकूल मंच प्रदान करना है। यह विशेष पोर्टल ड्रग तस्करी, अवैध बिक्री /खरीद / भंडारण / निर्माण और नारकोटिक ड्रग्स या साइकोट्रोपिक पदार्थों की अवैध खेती सहित संबंधित मामलों के समाधान हेतु समर्पित है । प्रदान की गई जानकारी की NCB अधिकारियों द्वारा तुरंत समीक्षा की जाएगी । पुलिस को सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी । जिला पुलिस सदैव आपकी सहायता के लिए तत्पर है ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *