चौकी कालांवाली पुलिस ने हथियार के बल पर 01 लाख रुपये की लूट के मामले में वांछित तीसरे आरोपी को गांव असीर से किया काबू

आरोपी चोरी के मामले में भी है वांछित

डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में चोरी, लूट व छीना झपटी की वारदातों पर अंकुश लगाने व आरोपियों की धरपकड़ को लेकर चलाये गये विशेष अभियान के तहत चौकी कालांवाली पुलिस ने मंडी कालांवाली में हुई हथियार के बल पर 01 लाख रुपये की लूट के मामले में वांछित आरोपी को गांव असीर जिला सिरसा से काबू करने में सफलता हासिल की है । आरोपी की पहचान हरमोहन सिंह उर्फ मोहना पुत्र परमजीत सिंह निवासी असीर जिला सिरसा के रूप में हुई है ।

मामले के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी चौकी कालांवाली उप नि. ताराचन्द ने बताया कि दिनांक 03.09.2025 को थाना में दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता हरमेल सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी तख्तमल ने बताया कि वह अपने पिता के साथ गुरनाम सिंह के साथ एचडीएफसी बैंक कालांवाली से अपने बेटे के इलाज के लिए पैसे निकलवाने के लिए आए थे । जो वे पैसे निकाल कर रेलवे फाटक मंडी कालांवाली की तरफ जा रहे थे तो कुछ नौजवान लड़के पीछे से आए और डंडों से मारपीट करते हुए उसके पिता के हाथ से लिफाफे में बंद एक लाख रुपये लेकर भागने की कोशिश करने लगे । जो वहां नाका पर तैनात यातायात पुलिस कालांवाली के जवानों ने एक युवक को वहीं धर दबोच लिया व उन्होने (प्रबंधक थाना ने)मोटरसाइकिल लेकर भागे दूसरे युवक को भी तत्परता दिखाते हुए काबू कर लिया और उनके कब्जे से लूटी गई राशि एक लाख रुपये व मोटरसाइकिल मार्का स्पलेंडर प्लस भी बरामद कर लिया गया था । जो इस मामले में दो आरोपियों सुरजीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी असीर व हर्श उर्फ अर्शी पुत्र सुखदेव सिंह जंगीर सिंह कॉलोनी मंडी कालांवाली को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । जो मामले की तफ्तीश करते हुए एएसआई नरेश कुमार ने इस मामले में वांछित तीसरे आरोपी हरमोहन सिंह उर्फ मोहना को गिरफ्तार किया गया है । जो आरोपी को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर रिमांड के दौरान पूछताछ कर मामले  की गहनता से जांच की जाएगी

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *