आत्मनिर्भर भारत अभियान का उद्देश्य स्थानीय निर्माताओं और सेवा प्रदाताओं को मजबूत बनाना है: सुभाष बराला

सिरसा। आत्मनिर्भरता अभियान के तहत भाजपा कार्यालय सरसाई कमल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने शिरकत की। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत अभियान का उद्देश्य स्थानीय निर्माताओं और सेवा प्रदाताओं को मजबूत बनाना है, ताकि देश के भीतर वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन और उपभोग बढ़ाया जा सके। इसके साथ-साथ देश और उसके नागरिकों को हर संभव पहलू में आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि भारत को एक वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला केंद्र में बदलना व विभिन्न क्षेत्रों को पुनर्जीवित करने के लिए राजकोषीय प्रोत्साहन और राहत उपाय प्रदान करना इस अभियान का अह्म हिस्सा हंै। बराला ने कहा कि अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सकल घरेलू उत्पाद के लगभग 10 प्रतिशत के बराबर एक बड़ा आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज प्रदान किया गया है। किसानों और छोटे व्यवसायों के लिए विशेष प्रोत्साहन और धन उपलब्ध कराया गया है। वहीं आत्मनिर्भरता पर जोर देने के लिए भूमि, श्रम, तरलता और कानूनों पर केंद्रित सुधार लागू किए गए हैं। प्रधानीमंत्री की सोच है कि स्थानीय निर्माताओं और सेवा प्रदाताओं को मजबूत किया जाए, ताकि देश के भीतर ही अधिक उत्पादन हो सके। भारत को आत्मनिर्भर बनाकर आयात पर निर्भरता कम करना और व्यापार घाटे को कम करना। इसके साथ-साथ अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों को पुनर्जीवित करने के लिए विशेष रूप से कोविड-19 महामारी से प्रभावित लघु व्यवसायों और किसानों को प्रोत्साहन और वित्तीय सहायता प्रदान करना। भारत को एक वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला केंद्र के रूप में स्थापित करना भी इस अभियान का हिस्सा हंै। सबसे अह्म बात वोकल फॉर लोकल यानि देश के नागरिकों को स्थानीय उत्पाद खरीदने और उनका प्रचार करने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी देशवासी प्रधानमंत्री के लोकल फॉर वॉकल अभियान को गति दें और भारत में बने उत्पादों को ही तरजीह दें। इस मौके पर प्रभारी वेद फुलां, भाजपा जिलाध्यक्ष यतींद्र सिंह एडवोकेट, जिला महामंत्री हनुमान कुंडू, अंबर मेहता, मक्खन लाल सिंगला, आत्मनिर्भर अभियान के प्रदेश संयोजक महेंद्र सिंह धिंगतानियां, रोहताश जांगड़ा, प्रदीप रातुसरिया, नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप सहित अन्य मंडलों के अध्यक्ष और सभी जिला कार्यकारिणी सदस्य व अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *