|

डॉ. बलदेव सिंह ने सांझे किए हॉकी के अनेक रोमांचक किस्से

सरदारा सिंह, हरपाल सिंह जैसे हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी दिए हैं देश को
सिरसा। भारतीय हॉकी टीम को सरदारा सिंह व हरपाल सिंह जैसे अनेक दिग्गज हॉकी खिलाड़ी देने वाले उनके प्रशिक्षक व द्रोणाचार्य अवार्डी डॉ. बलदेव सिंह ने बुधवार को एक निजी प्रतिष्ठान में देश की हॉकी के प्रोत्साहन में दिए गए योगदान के अनेक रोचक किस्से मीडिया कर्मियों से सांझा किए। राजकीय नेशनल कॉलेज में स्पोट्र्स इंचार्ज डॉ. बलदेव सिंह ने राजकीय नेशनल कॉलेज में खिलाडिय़ों के प्रोत्साहन के लिए बनाई गई नीतियों और उनके क्रियान्वयन के चलते पाए पदकों की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. बलदेव सिंह ने इस दौरान अपने विद्यार्थी रहे व भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रहे सरदारा सिंह के बाल्यावस्था में उनकी रूचि और उन्हें करवाए गए अभ्यासों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। डॉ. बलदेव सिंह ने बताया कि उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि यही है कि उनके विद्यार्थियों ने बतौर दिग्गज खिलाडिय़ों के रूप में देश की झोली में पदक डाले और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को सम्मान दिलाया। डॉ. बलदेव सिंह ने कहा कि उनके 36 वर्षों केे बतौर हॉकी प्रशिक्षक का समय देश की युवा प्रतिभाओं को तराशने में लगा और उनके भीतर अभी भी इच्छा है कि वे अगले एक साल तक भारतीय सेना के खिलाडिय़ों से जुडक़र उन्हें प्रशिक्षण दें। इस दौरान उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रहते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को दिलाई गई विशिष्ट उपलब्धियों का भी जिक्र किया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *