|

राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा में एक दिवसीय शिविर का आयोजन

दिनांक: 03.11.2025
राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा में दिनांक 03/11/2025 को प्राचार्य डॉ शत्रुजीत सिंह जी के निर्देशानुसार व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. प्रीत कौर एवं  किरण बाला के संयोजन  में  एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया  गया। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रोफेसर मोनिका गिल ने जानकारी देते हुए बताया कि कैम्प की शुरुआत एनएसएस गीत के साथ की गई व एक दिवसीय शिविर के दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  कार्यकारी प्राचार्य डॉ विक्रमजीत सिंह ने  स्वयं सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना  का लक्ष्य युवा छात्राओं के व्यक्तित्व का विकास करना और उन्हें समुदाय की सेवा करने का अवसर प्रदान करना है, जिससे वे “सेवा के माध्यम से शिक्षा” के सिद्धांत पर चलकर एक बेहतर इंसान बन सकें। इसके मुख्य उद्देश्यों में समुदाय और अपनी भूमिका को समझना, सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना, और समुदाय की समस्याओं के समाधान में योगदान देना शामिल है। प्रभारी डॉ. प्रीत कौर ने बताया कि इसके बाद एनएसएस के स्वयं सेविकाओं द्वारा  प्लास्टिक मुक्त परिसर अभियान चलाया। सबसे पहले महाविद्यालय के पार्कों की सफ़ाई की गई तथा महाविद्यालय के चारों ओर की सीमा-दीवारों को भी स्वच्छ किया गया।आसपास बिखरे कागज व सारे कचरे को इकट्ठा करते हुए एक  स्थान पर ढेर लगाया गया। और पेड़ पौधों को पानी भी दिया गया।तत्पश्चात महाविद्यालय के एन एस एस प्रभारी डॉ प्रीत कौर  ने  राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर एक ज्ञानवर्धक व्याख्यान में कहा कि युवा शक्ति का देश की प्रगति और विकास में महत्वपूर्ण  रोल है ।उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए ।इस शिविर में महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की स्वयं सेविकाओं ने भाग लिया।एनएसएस प्रभारी डॉ प्रीत कौर ने   स्वच्छता एवं सड़क सुरक्षा के बारे जागरूक किया।इस कैम्प में कार्यक्रम अधिकारी के साथ   शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों ने सहयोग किया ।अंत में छात्राओं को रिफ्रेशमेंट देते हुए इस कैम्प का समापन किया गया। इस मौके पर प्रोफेसर किरण  बाला, रितिका, किरण बाला के अतिरिक्त शैक्षणिक  व गैर- शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों के साथ  छात्राओं  ने भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *