|

नशा एक जहर है, और इस जहर से अपने बच्चों को बचाना हमारा परम कर्तव्य है :- एसपी दीपक सहारन । 

नशा मुक्त समाज बनाने में ग्राम पंचायते तथा सामाजिक संस्थाएं और अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें—एसपी ।
नशा पीड़ित व्यक्तियों का ईलाज करवाकर,उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाए :- एसपी ।
सिरसा  — सिरसा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन में खासकर युवाओं,ग्राम पंचायतें तथा सामाजिक संस्थाएं अपनी और अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें,ताकि इस अभियान को पूरी तरह से सफल बनाया जा सके । नशा एक जहर है, और इस जहर से अपने बच्चों को बचाना हमारा परम कर्तव्य है । यदि किसी का बच्चा गलत संगत का शिकार होकर नशे का आदी हो गया है, तो उसे नशा छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र या डी एडिक्शन सेंटर पर पर ले जाकर उसका इलाज करवा कर समाज की मुख्य धारा में लाना ही हम सब का परम दायित्व बनता है । नशा समाज के लिए अभिशाप है, और एक गंभीर चुनौती भी है,इसलिए इसे पूरी तरह से नष्ट करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी अग्रणी भूमिका निभानी होगी ।उक्त विचार पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने गांव पोहड़का के वरिष्ट माध्यमिक स्कूल में आयोजित नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचने के उपरांत व्यक्त किए । उन्होंने कहा कि युवा उज्जवल भारत का भविष्य है, इसलिए वे नशे से दूर रहकर शिक्षा व खेलों में अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल करें । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कहा कि पुलिस अपने स्तर पर नशे के खिलाफ जोरदार अभियान चलाए हुए हैं,जिसके तहत नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है । इस पर उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है तथा नशा तस्करों द्वारा नशे की काली कमाई से अर्जित की गई संपत्ति को चिन्हित कर स्थानीय प्रशासन के सहयोग से जब्त करवाने का काम करेंगे । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि पुलिस की टीमे निरंतर गांव गांव जाकर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दे रही है तथा युवाओं को विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेकर उन्हें नशे से दुर रहने की प्रेरणा भी दे रही है । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति आगे आकर इस अभियान में अहम जिम्मेदारी निभाएगा तभी हमें इस अभियान में संपूर्ण कामयाबी मिलेगी । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कहा कि नशा बेचने वालों की किसी भी प्रकार की मदद न करें क्योंकि नशा करने वाला व्यक्ति किसी का भी सगा संबधी नही हो सकता इसलिए नशा तस्करों से डरने की जरूरत नहीं है,खुले मंच से इनका बहिष्कार करें तथा निसंकोच होकर तस्करों की सूचना पुलिस प्रशासन को दें,ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा सके । पुलिस अधीक्षक ने अपना मोबाइल नंबर सार्वजनिक करते हुए कहा कि यदि आपके गांव या आसपास में कोई व्यक्ति नशा बेचने का धंधा करता है, तो ऐसे व्यक्ति की सूचना मेरे खुद के मोबाइल नंबर 88140 11600 पर कॉल या‌ व्हाट्सएप के माध्यम से दे सकते हैं, सूचना देने वाले का नाम पूर्ण रूप से गुप्त रखा जाएगा । इस अवसर पर बच्चों ने नशे पर आधारित गीत के माध्यम से प्रस्तुति देकर लोगों के जागरुक किया । उन्होंने ग्रामीणों से आवाहन किया कि अपने-अपने गांव में टिकरी पहरा लगवाना सुनिश्चित करें ताकि कोई बाहरी,संदिग्ध व्यक्ति आपके गांव में प्रवेश करता है तो तुरंत  संबंधित थाना में सूचना दें । इस अवसर पर गांव पोहड़का के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार,महिला सरपंच सुमन देवी व अन्य गांव से आए हुए सरपंच तथा सरपंच प्रतिनिधि मुख्य रूप से मौजूद रहे ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *