|

शिक्षकों की अंग्रेजी भाषा में दक्षता को सुदृढ़ करना प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य: सुरेंद्र नूनियां

डाइट डिंग में पीजीटी अंग्रेजी हेतु तीन दिवसीय लेंग्वेज स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ आरंभ
सिरसा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) डिंग, सिरसा में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सिरसा एवं डाइट प्राचार्या विजय लक्ष्मी के आदेशानुसार, डाइट प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनियां के निर्देशन तथा कार्यक्रम समन्वयक डा. राकेश मोहन एवं सह समन्वयक सूरज दुग्गल की देखरेख में जिले के समस्त खंडों में कार्यरत पीजीटी अंग्रेजी शिक्षकों हेतु लैंग्वेज स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू हो गया है।
उद्घाटन सत्र में डाइट प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनियां ने उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों की भाषाई दक्षता, संप्रेषण कौशल तथा समालोचनात्मक चिंतन की क्षमता को विकसित करने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों की स्पीकिंग, रीडिंग, राइटिंग एवं लिसनिंग स्किल्स सुदृढ़ होंगी, जिससे वे विद्यार्थियों को आत्मविश्वासपूर्वक अंग्रेजी भाषा के प्रयोग के लिए प्रेरित कर सकेंगे। प्रशिक्षण के प्रथम दिन एससीईआरटी हरियाणा से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर डा. राकेश मोहन, सुदीप सानिवाल, सुरेश करुणादीप, नरेश ग्रोवर, डा. राजेश खुराना एवं सूरज दुग्गल ने इंग्लिश लैंग्वेज स्किल डेवलपमेंट से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को तकनीकी तौर पर सुचारू रूप से संचालन के लिए डाइट ईटी विंग से प्रवक्ता संदीप कुमार एवं डीआरयू विंग से डा. अनिल बिश्नोई का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर डाइट प्रवक्ता डा. सतबीर न्योल, डा. मनोज पुरी, डा. राजेश खुराना, नरेश नरूला, दलीप गोदारा, लिपिक देवी लाल, सुमित कुमार, सुभाष चंद्र, बलविंदर एवं सज्जन फौजी सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
कोट्स:
-विभागीय आदेशानुसार जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत 100 पीजीटी (अंग्रेजी) हेतु तीन दिवसीय लैंग्वेज स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार से डाइट डिंग में शुरू किया गया है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षित प्रशिक्षक अध्यापकों को कक्षा-कक्ष में विद्यार्थियों में आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी भाषा का प्रयोग करने बारे प्रेरित करते हुए कक्षा कक्ष में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का काम करेंगे।
-सूरज दुग्गल, सह कॉर्डिनेटर, इंग्लिश लैंग्वेज स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम, डाइट डिंग, सिरसा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *