|

पोस्टर मेकिंग में राहुल प्रथम वह हरजोत कौर द्वितीय स्थान पर

राजकीय नेशनल कॉलेज, सिरसा मे प्राचार्य प्रौ. हरजिंदर सिंह के तत्वाधान में डॉ. सी.वी. रमन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य मे भौतिक विषय परिषद के इंचार्ज डॉ. भारती शर्मा, सीमा रानी व गणित विषय परिषद के इंचार्ज डॉ. बबलेश झोरड़ के कुशल संयोजन में पॉस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रोफेसर रमेश सोनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 14 विद्यार्थियो ने भाग लिया तथा भौतिक विज्ञान व गणित विषय से संबंधित पोस्टर बनाए। निर्णायक मंडल की भूमिका गणित विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा रहेजा, डॉ. राजकुमार व श्रीमती सरिता रानी ने निभाई। प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान पर बीएससी तृतीय वर्ष के राहुल , द्वितीय स्थान पर बीएससी प्रथम वर्ष की हरजोत कोर व तृतीय स्थान पर बीएससी प्रथम वर्ष की सिमरप्रीत कंबोज रही। भौतिक व गणित विभाग के सभी स्टाफ सदस्यों ने विजेताओं को बहुत-बहुत बधाई दी एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *