|

गौशाला कमेटी ने शिवलिंग हटाने में की जल्दबाजी: भवानी शंकर

वेदपाठी इस विषय पर अपनी राय दें: भवानी शंकर

सिरसा, 27 नवंबर। श्री गौशाला परिसर में प्राचीन शिव मंदिर में लगे शिवलिंग को हटाने के विरोध में श्रद्धालुओं द्वारा दिया जा रहा धरना आज पांचवें दिन भी जारी रहा। शिव मंदिर बनाने वाले परिवार के सदस्यों ने भगवान शिव के अन्य श्रद्धालुओं के साथ शिवपुरी प्रांगण में धरना दिया व शिवपुरी प्रबंधन पर आरोप लगाए।
मंदिर बनाने वाले परिवार के सदस्य भवानी शंकर ने कहा कि कुछ लोग अपने निजी स्वार्थों और नाम चमकाने के लिए भगवान के नाम पर भी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एक बार हो जाए तो उसे यूं ही आधे घंटे में नहीं उखाड़ सकते। शास्त्रों में हर चीज का विधि-विधान तय है। उन्होंने कहा कि गौशाला कमेटी को शिवलिंग हटाने की क्या जल्दबाजी थी। अब इन्होंने जो शिवलिंग विराजित किया है, उसे यह स्ट्रक्चर कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौशाला कमेटी वाले यह कह रहे हैं कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया। उन्होंने वेद शास्त्रों का ज्ञान रखने वाले विद्वान लोगों से अपनी राय रखने के लिए भी आग्रह किया है।
आज धरने में पूर्व पार्षद सुशील सैनी, भवानी शंकर, चंद्रप्रकाश साहुवाला, संजय अग्रवाल, भंवर लाल जोशी, बलदेव सैनी, राजकुमार साहुवाला, जयप्रकाश साहुवाला सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *