|

स्वामी अचलानंद गिरि महाराज की स्मृति में रेलवे स्टेशन पर लगाया भंडारा

सिरसा। स्वामी तुरियानन्द महाराज के आशीर्वाद से स्वामी अचलानंद गिरि महाराज की स्मृति में सिरसा रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों व यात्रियों के लिए पूर्णिमा पर भंडारा लगाया गया। श्रद्धालु सुमन मित्तल ने बताया कि भंडारे का आयोजन स्वामी जी के श्रद्धालुओं द्वारा आपसी सहयोग से किया गया। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने बिना किसी भेदभाव के सेवा कार्यों पर जोर दिया और बताया कि वैसे तो सेवा कार्य कभी भी किए जा सकते हैं पर अमावस्या व पूर्णिमा पर की गई सेवा का फल कई गुणा होता है। अतः सभी को ऐसे अवसरों पर सेवा कार्य जरूर करने चाहिए। भंडारे से पहले स्वामी जी  के जयकारे के साथ सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की गई। तत्पश्चात जरूरतमंद लोगों तथा यात्रियों को दाल, चावल, हलवा तथा फल वितरित किए गए। सर्दी में भोजन, मिष्ठान व फल वितरण के लिए सभी ने श्रद्धालुओं को साधुवाद दिया। सेवा कार्य में देव राज, वंदना, दिव्या मित्तल, डा. मनीष मल्होत्रा, बबलू, ओम प्रकाश मेहता, सुमन मित्तल ने भाग लिया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *