|

ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’अभियान के तहत सिरसा पुलिस की ताबड़-तोड़ कार्रवाई, 3 अवैध हथियार व 27 जिंदा कारतूस बरामद कर तीन युवकों को पुलिस ने दबोचा ।

सिरसा…… पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा एक दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ अभियान के तहत सिरसा पुलिस अपराधियों की धर-पकड़ के लिए लगातार ताबड़-तोड़ कार्रवाई कर रही । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि इसी कड़ी के तहत जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने अवैध रुप से हथियार रखने वालों के खिलाफ ताबड़-तोड़ कार्रवाई करते हुए ऑल्टो कार सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जा से तीन अवैध हथियार व भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद बरामद किए है । उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सूचना मिली की कुछ अपराधिक किस्म के लोग सफेद रंग की ऑल्टो कार में काफी मात्रा में अवैध हथियार लेकर कर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में ईधर-उधर घूम रहे है । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त सूचना के आधार पर नारकोटिक्स सेल की पुलिस टीम गांव ढाबा से बुर्ज भंगू रोड़ की तरफ जा रही थी । इसी दौरान पुलिस पार्टी को गांव बुर्ज भंगू की तरफ से एक सफेद रंग की ऑल्टो कार नंबर HR 24X-6279 आती दिखाई दी,पुलिस पार्टी ने उक्त कार को रोककर कार चालक राजीव कुमार पुत्र जसबंत सिंह निवासी बुर्ज भंगू की तलाशी ली तो उसके कब्जा से 32 बोर का अवैध पिस्तौल व 2 जिंदा कारतूस बरमाद हुए,जबकि साथ बैठे युवक सोनू पुत्र उग्रसेन निवासी बुर्ज भंगू की तलाशी ली तो उसके कब्जा से 32 बोर का अवैध पिस्तौल व 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए । वहीं कार में पिछली सीट पर बैठे युवक विजय पुत्र बलवीर सिंह निवासी बुर्ज भंगू जिला सिरसा की तलाशी ली तो उसके कब्जा से 6 कारतूस बरामद हुए,जबिक कार की पिछली सीट से 12 बोर की एक अवैध बंदूक व प्लास्टिक पॉलोथिन से 17 जिंदा कारतूस बरामद हुए । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि तीनों युवकों को मौका पर गिरफ्तार कर बरामद हथियारों के लाईसेंस व परमिट पेश करने के लिए कहा गया तो उक्त युवक कोई संतोषजनक जबाव नही दे पाए । उन्होंन बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों युवकों के खिलाफ थाना बड़ागुढा में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई है । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों का अपराधिक रिकार्ड खंगाल कर पूछताछ की जा रही है,और पूछताछ के दौरान अपराधिक वारदातों का खुल्लासा होने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान अवैध असला के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि सिरसा पुलिस ने ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ के तहत अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस की टीमें गाँव-गाँव, शहर-शहर नशा तस्करी, जुआरी, सटोरिओं और आवारागर्दी व नशा तस्करों व अवैध रुप से चलाए जा रहे खुर्दे संचालकों के खिलाफ कॉम्बिंग ऑपरेशन लगातार जारी है । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन’ अभियान का उदेश्य अपराध एवं अपराधियों पर कारगर ढ़ग से अंकुश लगाकर आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना ही पुलिस की पहली प्राथमिकता है ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *