|

टैक्ट्रर ट्रॉली से धान चोरी की वारदात सुलझी,तीन आरोपी काबू चोरीशुदा धान बरामद ।

 

सिरसा……. पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए, शहर थाना सिरसा की जे जे कलॉनी पुलिस चौकी ने अनाज मंडी में खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से 7 बोरी धान चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को काबू कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि बीती 14 जनवरी 2026 को इंद्रपुरी मोहल्ला निवासी पीड़ित अंकुश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 जनवरी को अनाज मंडी सिरसा में रात्रि को अनाज मंडी सिरसा में खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से कुछ अज्ञात युवकों 7 बोरी धान चोरी करके मौका से फरार हो गए । शहर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना शहर सिरसा में अज्ञात लोगों के खिलाफ धान चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जांच के दौरान शहर थाना की जेजे कालोनी पुलिस चौकी की एक टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में संलिप्त तीन आरोपी विशाल उर्फ बाला पुत्र दलीप सिंह,विनोद कुमार पुत्र रामफल व विकास उर्फ कालू पुत्र लाल चंद निवासियान संजय कालोनी सिरसा सिरसा को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरीशुदा धान बरामद कर कर लिया हैं ।शहर थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *