|

लड़ाई-झगड़ा कर चोट पहुंचाने के मामलें में दो अन्य युवक काबू ।

सिरसा…..बीती 10 जनवरी को गुरू तेग बहादुर नगर सिरसा क्षेत्र में लड़ाई-झगड़ा करने के मामले में दो अन्य युवकों को गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि गुरू तेग बहादुर नगर निवासी जसवंत सिंह पुत्र जोगिंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लोहड़ी के पर्व को मनाने के लिए उसके घर पर रिश्तेदार आए हुए थे । उसी दिन सांय करीब 6 बजे हमार पड़ोस में रहने वाले शालू पुत्र पम्मा व दो अन्य लड़को ने हमारे घर में घुसकर हमारे रिशतेदारों के साथ लड़ाई-झगड़ा करके तेजधार हथियारों से चोटें मार कर मौका से फरार हो गए । शहर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी । जांच के दौरान शहर थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी जसविंद्र सिंह उर्फ जस्सु पुत्र तेजिंद्र सिंह निवासी तेग बहादुर नगर सिरसा व प्रिंस पुत्र भोला राम निवासी बाजीगर मोहल्ला रानियां चुंगी सिरसा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा । गिरफ्तार किए गए लोगों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है । गौरतलब है कि इस संबंध में शहर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था । उन्होंने बताया कि मामलें की जांच जारी है जो भी व्यक्ति लड़ाई-झगड़े के इस मामले में संलिप्त पाया गया उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *