|

हजारों रुपए की 13 ग्राम 37 मिलीग्राम हेरोइन सहित दो युवक पुलिस गिरफ्त में ।

 

सिरसा….पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए ऐलनाबाद व एबीवीटी स्टाफ सिरसा की विभिन्न पुलिस टीमों ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से दो युवकों को काबू कर उनके कब्जा से हजारों रुपए की 13 ग्राम 37 मिलीग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान नजदीक बाईपास रोड़ वार्ड़ नंबर 5 ऐलनाबाद क्षेत्र में मौजूद थी । इस दौरान एक नौजवान युवक वार्ड़ नंबर 5 की तरफ से पैदल आता हुआ दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर भागने की कोशिश की पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर आरोपी राहुल उर्फ बिलिया पुत्र जग्गा सिंह निवासी वार्ड़ नंबर 5 ऐलनाबाद को काबू कर नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 6 ग्राम 26 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । वहीं एक अन्य घटना में जिला की एबीवीटी स्टाफ की एक पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान सामान्य हस्पातल सिरसा की तरफ जा रही थी । इस दौरान सामान्य हस्पताल सिरसा के सामने एक युवक खड़ा दिखाई दिया । उक्त युवक सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रायस करने लगा तो पुलिस पार्टी ने आरोपी हरवत सिहं उर्फ हैप्पी पुत्र बग्गा सिंह निवासी करीवाला को काबू कर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्जा से 7 ग्राम 11 मिली ग्राम हेरोइन बरामद हुई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच संबंधित थानों को सौंपी गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि नशा तस्करों की असली जगह जेल में है,इसलिए निसंकोच होकर नशे का कारोबार करने वालों की सूचना पुलिस को दें ताकि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *