|

केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा राजकीय नेशनल कॉलेज, सिरसा में विशेष कार्यक्रम आयोजित

केन्द्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं पर जागरूकता के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय केंद्रीय संचार ब्यूरो, हिसार ने केंद्र सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।  इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन को ‘विकसित भारत- जी राम जी’, ‘जन-धन योजना’, ‘मुद्रा योजना’ और ‘जीवन ज्योति बीमा योजना’ जैसी योजनाओं के प्रति जागरूक कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना रहा।
राजकीय नेशनल कॉलेज, सिरसा  की प्राचार्या डॉ. अनीता मारिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं की जानकारी ही सशक्तिकरण का आधार है। युवाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की आवश्यकता है ।
विशिष्ट अतिथि डॉ. संजीव गर्ग, मुख्य जिला प्रबंधक (LDM), सिरसा द्वारा केन्द्र सरकार की बैंकिंग से जुड़ी योजनाओं की बारीकियां समझाईं। उन्होंने बताया कि जन-धन, मुद्रा, अटल पेंशन और जीवन ज्योति बीमा योजना का मूल उद्देश्य हर नागरिक को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना और बिना किसी बाधा के स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
इसके साथ ही उनके द्वारा बैंकिंग साइबर धोखाधड़ी से सचेत रहने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।
श्रीमती हर्ष बाला, कार्यक्रम  अधिकारी, विकसित भारत जी राम जी, सिरसा ने विकसित भारत-जी राम जी योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार के प्रयासों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किस तरह ग्रामीण क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे में सुधार कर सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का प्रयास कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय संचार ब्यूरो की सांस्कृतिक टीम ने गीत, नाटक और नृत्य के माध्यम से योजनाओं की महत्वत्ता प्रदर्शित करने की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम में मौखिक प्रश्नोत्तरी, पोस्टर पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें विजयी विद्यार्थियों तथा प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले अन्य विद्यार्थियों सभी को प्रोत्साहनस्वरूप पुरस्कार प्रदान किए गए ।
कार्यक्रम संचालन में कॉलेज प्रोफेसर डॉ. साक्षी महता का अहम योगदान रहा।
इस पूरे कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन केंद्रीय संचार ब्यूरो, हिसार के नोडल अधिकारी नीरज महलावत एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। उन्होंने कॉलेज प्रशासन और छात्रों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *