|

मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों में शामिल दो आरोपियों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया ।

सिरसा ………पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर में
सम्पति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत
कार्रवाई करते हुए थाना शहर सिरसा पुलिस की एक टीम ने मोटरसाइकिल चोरी की
वारदातों को अंजाम देने वाले दो युवकों को सिरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट
पर लेकर गिरफ्तार किया गया । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए शहर
थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायातकर्ता अनुज पुत्र रोहताश निवासी गांव
मलवानी तहसील नोहर, जिला हनुमानगढ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि
बीती 28 जनवरी 2026 को सांगवान चौक पर स्थित मैक्स लैब के सामने
मोटरसाइकिल खड़ा कर लैब में चला गया  था । कुछ समय बाद वापस आकर देखा तो
मोटरसाइकिल कोई अज्ञात युवक चोरी करके ले गया । पीड़ित व्यक्ति की शिकायत
के आधार पर शहर थाना शहर सिरसा में मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज कर
जांच शुरू कर दी थी । जांच के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर
कार्रवाई करते हुए शहर थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार
पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सुखदेव सिंह पुत्र प्रीतम सिंह व बब्बू सिंह
पुत्र जगन सिंह निवासियांन गांव साबूआना जिला हनुमानगढ राजस्थान को
मोटरसाइकिल चोरी में सिरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया
गया । पूछताछ में आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी की अन्य वारदात करनी भी
कबूल की है । शहर थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को
अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया गया ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *