|

सिरसा क्लब पदाधिकारियों की बैठक 22 मार्च को

सिरसा। सिरसा क्लब, सिरसा के पदाधिकारियों की साधारण बैठक 22 मार्च 2026, दिन रविवार को आयोजित की जाएगी। सिरसा क्लब के सचिव राजेश गोयल ने बताया कि 22 मार्च की सुबह 9 बजे सभी पदाधिकारियों की आवश्यक मीटिंग होगी, जिसमें सिरसा क्लब की आगामी गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सचिव ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता सिरसा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष गुंबर करेंगे। उन्होंने सभी क्लब सदस्यों वे आह्वान किया कि वे समयानुसार मीटिंग में पहुंचना सुनिश्चित करते हुए अपने बहुमूल्य सुझाव दें तथा क्लब के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना सहयोग प्रदान करें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *