सामाजिक व धार्मिक कार्यों से आपसी भाईचारे को मजबूती मिलती है- बजरंग गर्ग

धार्मिक कार्य एकता, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है- बजरंग गर्ग

भंडारा सामाजिक समानता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देता है- बजरंग गर्ग

भजन-कीर्तन व भंडारा सेवाभाव, सामाजिक और एकता का प्रतीक है- बजरंग गर्ग

हिसार- श्री प्रयाग गिरी शिवालय मंदिर ट्रस्ट में भव्य भजन समारोह व विशाल भंडारा शिवालय ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में लगाया गया। जिसमें हजारों धर्म प्रेमियों ने भाग लिया। शिवालय ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू धर्म में भंडारे का बड़ा महत्व है। भंडारा सामाजिक समानता, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देता है। जहां सभी वर्ग के लोग एक साथ प्रसाद ग्रहण करते हैं। भजन-कीर्तन व भंडारा सेवाभाव, सामाजिक और एकता का प्रतीक है। बजरंग गर्ग ने कहा कि सामाजिक व धार्मिक कार्यों से आपसी भाईचारे को मजबूती मिलती है। धार्मिक कार्य एकता, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है और नई पीढ़ी युवाओं को नैतिक जिम्मेदारियां सीखने का महत्वपूर्ण जरिया है। यह न केवल सही गलत का बोध करता है बल्कि परंपराओं, संस्कृति और समुदायिक जुड़ाव के माध्यम से समाज को व्यवस्थित भी रखता है। बजरंग गर्ग ने कहा कि शिवालय मंदिर ट्रस्ट सबसे पुराना प्राचीन मंदिर है। जिसके साथ शहर वासियों की आस्था जुडी हुई है और हर रोज हजारों भक्त मंदिर में पूजा करने आते हैं। हर देवी देवताओं के त्योहार पर शिवालय मंदिर में कार्यक्रम होते हैं। इस अवसर पर नारायण दास बंसल, कैलाश चौधरी, सुरेंद्र सिंगला, ओमप्रकाश असीजा, रमेश पटवारी, जगत नारायण, भीम महाजन,किशन लाल बगडी, केके वर्मा, सत्यपाल असीजा, राधे कृष्णा गुर्जर, प्रेम कुकरेजा, सत्येंद्र गोयल, गंगा प्रसाद मौर्य, दीपक कुमार, मनीष चावला,जगदीश असीजा, उमेद गुज्जर, श्रीमती उषा गर्ग, अंगूरी देवी, अनीता गर्ग, रेनू पहुंजा, आदि प्रतिनिधि भारी संख्या में मौजूद रहे।

फोटो बाबत-श्री प्रयागगीरी शिवालय मंदिर ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए।

श्री प्रयागगीरी शिवालय मंदिर ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग व अन्य भक्त आरती करते हुए।

श्री प्रयागगीरी शिवालय मंदिर ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग भंडारा वितरण करते हुए।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *