|

गेहूं खरीद मानकों में छूट दिए जाने को लेकर जगदीश चोपड़ा को सौंपा पत्र

सिरसा। मार्च माह में हुई बेमौसमी बारिश व तेज हवाओं के कारण गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। गेहूं खरीद मानक समस्याओं को देखते हुए दी एसोसिएशन आढ़तियान अनाज मंडी सिरसा ने प्रधान प्रेम बजाज की अध्यक्षता में गेहंू खरीद मानकों में छूट दिए जाने बारे और मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल दोबारा खुलवाने हेतु भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश चोपड़ा, इंद्रपाल जांगड़ा चेयरमैन मार्केट कमेटी, वाइस चेयरमैन जनक राज शेरपुरा, कृष्णा मेहता को एक मांग पत्र सौंपा गया। एसोसिएशन प्रधान प्रेम बजाज ने बताया कि मार्च माह के अंतिम सप्ताह व अप्रैल के प्रथम सप्ताह में हुई बेमौसमी बरसात के कारण गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर तो गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई है, जिससे गेहूं के उत्पादन के साथ-साथ क्वालिटी में भी फर्क पड़ेगा। जिसके चलते सरकार द्वारा तय मानकों को पूरा कर पाना किसान व आढ़ती दोनों के लिए मुश्किल होगा। जगदीश चोपड़ा ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अवगत करवाकर आढ़तियों और किसानों को राहत पहुंचाई जाएगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *