|

सरकार जल्द जारी करे दूसरी ग्रांट के चैक: कुलवीर खरब

सिरसा। हरियाणा गौशाला महासंघ हरियाणा की एक आवश्यक मीटिंग नाथूसरी कलां गौशाला में आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता कुलवीर खरब ने की। कुलदीप खरब ने बताया कि सरकार द्वारा गौशालाओं को जारी की जाने वाली दूसरी ग्रांट के चैक काटकर रखे हुए हैं, जोकि अभी तक जारी नहीं किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी चारे की व्यवस्था का समय है और गौशालाओं को ग्रांट की जरूरत है, क्योंकि सभी गौशाला प्रबंधक इस सीजन में पूरे साल का चारा एकत्रित करते हैं, ताकि गौवंश को चारे की समस्या न आए। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि जल्द से जल्द ग्रांट के चैक गौशालाओं को जारी किए जाएं, ताकि गौशाला प्रबंधक चारे की पुख्ता व्यवस्था कर सकें। इस मीटिंग में जिला प्रधान योगेश बिश्नोई, सिरसा ब्लॉक के प्रधान सत्यनारायण कुलड़िया, चोपटा ब्लॉक के प्रधान ओमप्रकाश हंजीरा, महासंघ के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ज्यानी सहित दर्जनों गौशाालाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *