|

सीताराम मेघवाल मेघसेना हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त

सिरसा। मेघसेना हरियाणा की ओर से संगठन की मजबूती के लिए लगातार नियुक्तियां की जा रही है। इसी कड़ी में समाज के प्रति सेवाभाव व लगन को देखते हुए शहर के हरि विष्णु कॉलोनी निवासी सीताराम मेघवाल को मेघसेना हरियाणा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए डा. डी के मेघवाल सहित सभी मेघसेना कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी तथा तन-मन-धन से निभाने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए समस्त मेघ समाज को साथ लेकर सेवा भाव से कार्य करुंगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *