|

सेंट जेवियर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कैंसर जागरूकता सेमिनार आयोजित

सिरसा। सेंट जेवियर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राइट टू लाइफ फाउंडेशन के अंतर्गत कैंसर अवेयरनेस कैंपेन हरियाणा हायर सैकेंडरी एजुकेशन के तहत कार्य करते हुए प्रिवेंटिव आॅन्कोलॉजिस्ट एवं सर्जिकल आॅन्कोलॉजिस्ट डॉ. रत्नाला तुलसी कुमारी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ योगाभ्यास सत्र से हुआ, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक रूप से एकाग्र एवं सकारात्मक बनाना था। विद्यालय की चीफ कोआॅर्डिनेटर सिस्टर अलीशा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। इसके पश्चात डॉ. रत्नाला तुलसी कुमारी ने विद्यार्थियों को कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों की पहचान, समय पर जांच तथा बचाव के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कक्षा चौथी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दिखाई और स्वास्थ्य संबंधी अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम के अंत में डॉ. रत्नाला तुलसी कुमारी ने विद्यालय के प्रबंधक फादर रेजिनाल्ड, प्रधानाचार्य फादर सेल्व राज पीटर, एवं समस्त विद्यालय प्रशासन का ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय गान तथा राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *