|

शिविर में 200 से अधिक दिल के मरीजों की हुई जांच

सिरसा। शहर के डबवाली रोड स्थित आस्था हॉस्पिटल सिरसा में एक विशाल हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ डा. सतपाल नरूला व डा. रजनीश नरूला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कैंप में ओपीडी एवं रक्त की जांच नि:शुल्क की गई व अन्य उपचार रियायती दरों पर किए गए। इस कैंप में जयपुर के सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डा. आदित्य गोयल ने लगभग 200 मरीजों के दिल की जांच की। उन्होंने बताया कि आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी व तनाव के युग में दिल के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हमें चाहिए कि समय-समय पर अपने दिल की सेहत की जांच करवाते रहें। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम के साथ-साथ खानपान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। डा. आदित्य गोयल ने बताया कि आस्था अस्पताल में एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी के साथ-साथ हृदय उपचार की आधुनिक तकनीकें उपलब्ध है, जिनके लिए पहले मरीजों को बड़े शहरों में जाना पड़ता था, लेकिन अब नई आधुनिक मशीनों द्वारा संपूर्ण उपचार यहीं पर ही किया जा रहा है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *