हरियाणा एनसीबी यूनिट ने पकड़े दो नशा तस्कर

फतेहाबाद/हिसार। हरियाणा सरकार के नशा मुक्त प्रदेश संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फतेहाबाद यूनिट ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए फतेहाबाद युनिट ने दो नशा तस्करों को पकड़ा, जिनके पास से 39.76 ग्राम नशीला पदार्थ हिरोईन बरामद की गई है।
ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार के सख्त निदेर्शों पर पूरे प्रदेश में नशा तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है। फतेहाबाद यूनिट के प्रभारी, उप नि. तरसेम सिंह ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि अंकित उर्फ अमित पुत्र मनोज निवासी गोरमेंट कालोनी हिसार व विकास पुत्र रमेश कुमार निवासी अम्बेडकर बस्ती हिसार बाइक लेकर ऋषि नगर हिसार में गली नं. 1 के पास खड़े थे, जिन्हें पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थ सहित काबू किया। दोनों के कब्जे से 39.76 ग्राम नशीला पदार्थ हिरोईन बरामद हुआ। तरसेम सिंह ने बताया कि हरियाणा एनसीबी समाज से इस ड्रग्स की बुराई को मिटाने के लिए जनता से सक्रिय सहयोग की अपील करती है। नागरिकों से अनुरोध है कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत और बेझिझक एनसीबी नेशनल हेल्पलाइन1933, आॅनलाइन शिकायत पोर्टल या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 टोल-फ्री नंबरों पर दें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *