|

ई-रिक्शा चोरी की वारदात सुलझी,आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा रिक्शा बरामद ।

सिरसा…पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर में सम्पति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए शहर थाना की कीर्ति नगर पुलिस चौकी ने ई-रिक्शा चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक युवक को कीर्ति नगर सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कीर्ति नगर पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि कीर्ति नगर निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की बीती 14 जुलाई की रात्रि घर के सामने ई-रिक्शा खड़ी की थी । सुबह देखा तो घर के सामने से ई-रिक्शा कोई अज्ञात युवक चोरी करके ले गया। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर शहर थाना सिरसा में ई-रिक्शा चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु शुरू की गई थी । जांच के दौरान कीर्ति नगर पुलिस चौकी की एक टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते आरोपी सुजल पुत्र उर्फ काका पुत्र अशोक कुमार गली नंबर 10 कीर्ति नगर सिरसा को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा ई-रिक्शा बरामद कर ली है । पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा है ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *