बिशना मल जैन सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र जॉयसप्रीत सिंह ने 59वी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 80 मीटर हर्डल रेस में सिल्वर मेडल जीतकर नेशनल खेलों के लिए क्वालीफाई किया

 

बिशना मल जैन सरस्वती विद्या मंदिर कालांवाली का विद्यार्थी 13 वर्षीय एथलीट जॉयसप्रीत सिंह ने गेम्स-2026 में स्कूल स्टेट गेम्स के अंतर्गत 80 मीटर हर्डल रेस में सिल्वर मेडल जीतकर नेशनल खेलों के लिए क्वालीफाई किया है। यह कालांवाली गांव के इतिहास में छोटी उम्र (13 साल) में नेशनल खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली उपलब्धि है।
प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि जॉयसप्रीत सिंह ने मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ यह उपलब्धि हासिल की है। वह सभी खिलाड़ियों , विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। विद्यालय का उद्देश्य हर बच्चे को खेलों के साथ-साथ शिक्षा और अनुशासन की ओर प्रेरित करना है।
विद्यालय का बढ़ाया मान
जॉयसप्रीत सिंह की इस उपलब्धि पर विद्यालय समिति के सदस्यों व प्रधानाचार्य ने बच्चे और उसके परिवार को बधाई दी गई । प्रशिक्षक सुरेंद्र ने कहा कि अब अगला लक्ष्य नेशनल खेलों में बेहतर प्रदर्शन करना है। उन्होंने कहा कि वे जॉयसप्रीत को और मेहनत करवाएंगे ताकि वह देश के लिए खेल सके और अपने विद्यालय,परिवार,क्षेत्र का नाम रोशन करे। उसकी यह सफलता विद्यालय और परिवार और क्षेत्र के लिए खुशी की खबर है।
खास उपलब्धि
🏅 80 मीटर हर्डल रेस में सिल्वर मेडल
🏃 नेशनल खेलों के लिए क्वालीफाई
⭐ 13 वर्ष की उम्र में उपलब्धि
💪 खेलों के साथ जीवन में सफलता का संदेश

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *