|

बाइक सवार युवक 107 ग्राम 740 मिलीग्राम अफीम सहित काबू ।

सिरसा। नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए सिरसा पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने कार्रवाई करते हुए सुरतगढ़िया चौक सिरसा क्षेत्र से बाइक सवार एक युवक को 107 ग्राम 740 मिलीग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कर्मजीत सिंह उर्फ शेरा पुत्र बलबीर सिंह निवासी वेदवाला, सिरसा के रूप में हुई है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त व चेकिंग के दौरान सुरतगढ़िया चौक सिरसा क्षेत्र मौजूद थी। इस दौरान सुरतगढ़िया चौक की तरफ से एक बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर युवक अचानक घबरा गया और बाइक को वापस मोड़कर मौके से निकलने का प्रयास करने लगा। पुलिस कर्मचारियों ने संदेह के आधार पर पीछा कर उसे काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में बाइक सवार की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 107 ग्राम 740 मिलीग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।सेल प्रभारी ने बताया कि आरोपी कर्मजीत सिंह के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शहर थाना पुलिस को सौंपी गई है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर अफीम कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई में कौन-कौन लोग जुड़े हैं, इस बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *