|

हेरोइन सप्लाई करने वाले आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर किया गिरफ्तार ।

सिरसा। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरसा पुलिस ने हेरोइन तस्करी में सप्लायर आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि 22 जुलाई 2026 को सीआईए ऐलनाबाद ने गउशाला मौहल्ला सिरसा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बूलेट बाइक सवार युवक को 60.93 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वे बरामद हेरोइन रानियां रोड़ सिरसा निवासी अर्पण पुत्र रोहताश से खरीदकर लाया था। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए आरोपी अर्पण पुत्र रोहताश को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है और मामले में अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *