बुलेट पटाखा बजाना पड़ा महंगा

चौकी गोरीवाला पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल का काटा 23,500 का चालान व इम्पाउंड कर उतरवाया साईलैसर

पुलिस अधीक्षक डबवाली श्रीमती निकिता खट्टर आईपीएस के निर्देशानुसार डबवाली पुलिस हुड़दंग बाजी करने व बुलेट पटाखा बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने व आमजन को परेशान करने वाले मनचलों पर सख्त तेवर अपनाती नजर आ रही है । इसी अभियान में कार्यवाही करते हुए चौकी चौटाला पुलिस ने बुलेट के पटाखे चलाने व मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत एक मोटरसाइकिल का 23,500 का चालान व इम्पाउंड कर साईलेन्सर  उतरवाया ।

                 इस सम्बन्ध में प्रभारी चौकी गोरीवाला स.उप नि. जयवीर सिंह ने बताया कि गश्त पड़ताल अपराध के दौरान उन्होने बुलेट मोटरसाइकिल के पटाखा बजाकर आमजन को परेशान करने वाले वाहन चालक पर कार्यवाही की गई है । उन्होंने बताया कि भविष्य में किसी भी वाहन चालक को नियमों का पालन न करने पर सख्ती से निपटा जाएगा और मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *