पुलिस ने आरोपी को चोरी शुदा मोटर सहित किया काबू

पुलिस अधीक्षक डबवाली श्रीमती निकिता खट्टर आई पी एस के निर्देशानुसार तथा उप-पुलिस अधीक्षक डबवाली रमेश कुमार के कुशल नेतृत्व मे क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व चोरों की धरपकड़ को लेकर चलाये गये विशेष अभियान के तहत शहर थाना पुलिस ने अपने महत्वपूर्ण गुप्त सुराग जुटाते हुए पानी की मोटर चोरी के मामले में एक आरोपी को चोरी शुदा मोटर सहित काबू करने में कामयाबी हासिल की है । आरोपी की पहचान इकबाल सिंह पुत्र जलोर सिंह निवासी चक रलदू वाला जिला बठिंडा पंजाब के रूप में हुई है ।

         इस संबंध में प्रभारी थाना शहर उप नि. शेलेन्द्र कुमार ने बताया कि दिनांक 04.05.2025 को कुलवन्त सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी सूबा खेड़ा हाल निवासी वार्ड न. 17 मंडी डबवाली की शिकायत पर कि वह अपने परिवार के साथ सुबह 9 बजे बाहर किसी काम से गया था जो वापिस दोपहर 3 बजे आकर देखा तो उसकी पानी वाली मोटर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई  । जिस पर थाना शहर में अभियोग न.139 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जो जांच के दौरान आरोपी इकबाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है । आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ कर अन्य मामलों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *