सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक ने प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर आईपीएस ने सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर 03 पुलिस कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया । उन्होने बताया कि कर्मचारियों के कार्य का अवलोकन करने के बाद कर्मचारियों को चयनित करके प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया ।

         पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले प्रभारी स्पेशल स्टाफ व ए.वी.टी. स्टाफ उप नि. बनवारी लाल व उनकी टीम में तैनात स.उप नि. विजय सिंह को अभियोग न. 412/2024 थाना शहर डबवाली में चोरी शुदा 9 मोबाईल सहित चार आरोपियों को काबू करने पर उन्हे तृतीय श्रेणी प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित किया गया व मुख्य सिपाही रमेश कुमार चौकी सिंहपुरा ने अभियोग न. 84/25 थाना कालांवाली  में चोरी शुदा मोटरसाइकिल सहित आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल करने के लिए तृतीय श्रेणी प्रमाण पत्र  देकर सम्मानित किया गया । पुलिस  अधीक्षक ने प्रशंसा पत्र देकर कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया व आगे भी ऐसे सराहनीय कार्यों को जारी रखने के लिए प्रेरित किया व अन्य कर्मचारियों को इन कर्मचारियों के कार्यों से प्रेरणा लेकर उत्कृष्ट कार्य करने व आगे बढ़ने के लिए कहा ।

      पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस से पुलिस कर्मचारियों में अच्छा काम करने की भावना उत्पन्न होगी और काम के प्रति लगन बढ़ेगी । भविष्य में भी सहरानीय कार्य करने वाले कर्मचारीयो को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *