साइबर सेल की टीम ने बैल जम्पर को किया काबू

पुलिस अधीक्षक डबवाली श्रीमती निकिता खट्टर आईपीएस के निर्दशानुसार तथा उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली सन्दीप धनखड़ के कुशल नेतृत्व मे विभिन्न मामलों में वांछित भगौड़ों/बेल जम्परों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए पी.ओ.स्टाफ व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने एक बेल जम्पर को काबू करने में सफलता हासिल की है ।

          इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी पी.ओ.स्टाफ इंस्पेक्टर नवीन मोर ने बताया कि सूचना के आधार पर एक बेल जम्पर को मीना बाजार डबवाली से काबू किया गया है । आरोपी बेल जंपर की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ सोनी पुत्र सुखमन्दर सिंह निवासी वार्ड न. 10 मंडी कालांवाली हाल निवासी बतौर किराएदार मंडी डबवाली के रूप में हुई है । आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ सोनी इससे पहले अदालत से अभियोग न. 22/20 धारा 160 भा.द.स. थाना औढ़ा में बेल जम्पर घोषित था । आरोपी को अभियोग न. 115 दिनांक 01.06.2023 धारा 174 ए में गिरफ्तार किया गया है । आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *