गांव सांवत खेड़ा में क्रिकेट का खेल करवाकर युवा खिलाड़ियों को नशे के बारे में किया जागरुक
*पुलिस अधीक्षक डबवाली के मार्गदर्शन में जिला पुलिस लगातार कर रही है आमजन को नशा के प्रति जागरूक*
। डबवाली क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने में डबवाली पुलिस द्वारा भरसक प्रयास किए जा रहे हैं । नशा तस्करों को जेल भेजकर व नशा पीड़ितों का इलाज करवाकर नशे को जड़ से खत्म करने के लिए डबवाली पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है । डबवाली पुलिस की टीमें लगातार गांव-गांव, शहर-शहर जाकर आमजन को नशे के दुष्परिणाम के बारे में अवगत करवाया जा रहा है । इसी अभियान को आगे ले जाते हुए स्वैट टीम कमांडो ने गांव सांवत खेड़ा में क्रिकेट का खेल करवाकर युवा खिलाड़ियों को नशे के बारे जागरूक किया । पुलिस अधीक्षक डबवाली के कुशल-मार्गदर्शन मे डबवाली पुलिस की टीमें पिछले काफी समय से जिले के अधिकतर स्कूलों/कॉलेजों एवं गांवों में इस तरह के जागरूकता अभियान चला चुकी हैं ।
जागरूकता अभियान के दौरान कमांडो टीम ने वहां मौजूद युवाओं से कहा कि आजकल युवाओं में नशीली दवाओं को दुरुपयोग बढ़ता जा रहा है और ये चिंता का विषय है । हमे नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम, नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूकता पैदा करने और नशे से दूर रह कर नशा मुक्त जीवन यापन करने का प्रण लेना चाहिए और कहा कि डबवाली पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों पर कार्रवाई कर नशीले पदार्थों की बरामदगी सुनिश्चित कर रही है । नशा तस्करों को किसी भी प्रारूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता । नशा करने वालों, तस्करी एवं उन से जुड़े व्यक्तियों की भी विभिन्न स्रोतों से पहचान की जा रही है ।
कमांडो टीम ने सभी को स्वयं बुराइयों से दूर रहकर आदर्श समाज के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने युवाओं को खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया । अगर उनके इलाके में कोई नशा बेचता है तो इसकी सूचना तुरन्त पुलिस को देवें या कन्ट्रोल रुम न.7082014523 तथा 01668299100 पर । सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा । डबवाली पुलिस आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है ।