गुरु दक्ष आई टी आई में आयोजित किया गया अप्रैंटिसशिप एवं रोजगार मेला:

आर्यनगर, हिसार स्थित गुरु दक्ष आई टी आई शिक्षण समिति के उपप्रधान श्री बस्तीराम भोभरिया की अध्यक्षता में अप्रैंटिसशिप एवं रोजगार मेला आयोजित किया गया। जिसमें विश्व की सर्वश्रेष्ठ दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प, निमराणा, अलवर, राजस्थान ने हिस्सा लिया। जिसमे भाग लेने हेतु हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश से आई टी आई कोर्स पासआउट
सैंकड़ों बेरोजगार युवाओं नें हिस्सा लिया । रोजगार मेले में विशिष्ट अतिथि के तौर पर समिति के महासचिव रामअवतार वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र जाखड़ व मानसिंह पाठक ने शिरकत करते हुए संस्थान द्वारा बेरोजगार युवाओं के प्रति किए
जा रहे प्रयासों की भरपूर सराहना की। व संस्थान की तरफ से हीरो मोटोकॉर्प, निमराणा से आए प्रतिनिधि कुमारी ज्योत्सना व अभिषेक नायक का आभार प्रकट किया। संस्थान के प्राचार्य श्री ओमप्रकाश वर्मा ने बताया की भविष्य में भी रोजगार के लिए अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने हेतु कंपनियों के साथ संस्थान का मार्ग प्रशस्त किया गया है। व भविष्य में इस संस्थान मे उपलब्ध कोर्स इलेक्ट्रिशन, ड्राफ्ट्समैन सिविल, फिटर, वायरमैन व वैल्डर में प्रवेश प्राप्त कर प्रशिक्षण प्राप्त
करने वाले छात्रों को रोजगार के अवसरों में प्राथमिकता प्रदान करवाने हेतु
प्ति बद्धता जाहिर की। संस्थान के प्रशिक्षण एवं रोजगार अधिकारी सतपाल शिकारपुर ने समापन समारोह में बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न राज्यों से आए उम्मीदवारों में से कंपनी हेतु 33 युवाओं का चयनीत किया गया है। इस प्रक्रिया में मेजबान संस्थान से पासआउट सभी छात्रों को चयनित कर लिया गया। संस्थान के समूह अनुदेशक गुलाब सिंह, प्रारूपकार अनुदेशिका कुमारी सरोज, प्रोमिला वर्मा, अनुदेशक प्रदीप कुमार व लिपिक बलराम वर्मा सहित संस्थान के छात्रों ने रोजगार मेले को सफल बनाने में अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *