डॉ. गुरभेज सिंह ढिल्लों को दिल्ली में मिला डायनामिक एक्सीलेंस अवार्ड
सिरसा, 23 अगस्त। लेजेंडरी पीस अवॉर्ड काउंसिल ने एक डायनामिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में किया गया। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से लोग बढ़-चढक़र शामिल हुए, जो अपने-अपने क्षेत्रों में निपुण और विशेषज्ञ हैं। इस समारोह सिरसा के वास्तुकार एवं विख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ गुरभेज सिंह ढिल्लों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। डॉ गुरभेज सिंह ढिल्लों के सिरसा लौटने पर विभिन्न संस्थाओं ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली और प्रेरणादायक व्यक्तियों को सम्मानित और प्रोत्साहित करना था, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है। इस पहल के माध्यम से उन्हें और अधिक आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक बन सकें। कार्यक्रम में मंच पर रेल मंत्रालय के ओएसडी बीपी चौधरी, सफाई कर्मचारी आयोग भारत सरकार के ओएसडी एसके भारद्वाज, इंटरनेशनल वास्तुकार एवं ज्योतिषाचार्य डॉ गुरभेज सिंह ढिल्लों, नरेंद्र हरजाई बेस्ट मोटिवेशनल स्पीकर, ब्रह्मपाल नागर चेयरमैन पटेल लोक संस्कृति संस्थान, राधिका सेतिया यूथ लीडर वाइस प्रेसिडेंट बीजेपी वेस्ट दिल्ली, लेजेंडरी पीस अवॉर्ड काउंसिल की फाउंडर एवं सीईओ सुरजीत कौर, डायरेक्टर तरविंद्र सिंह ने 70 ऐसे लोगों को डायनामिक एक्सीलेंस अवार्ड देकर सम्मानित किया जो विभिन्न क्षेत्रों में निपुण और विशेषज्ञ हैं।