अखिल भारतीय धर्म सभा की नई कार्यकारिणी गठित

सिरसा। अखिल भारतीय धर्म सभा की मीटिंग सिंगला टायर स्टोर, नजदीक परशुराम चौक पर आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी दिनेशानंद महाराज ने की। इस मीटिंग में स्वामी दिनेशानंद महाराज ने नई कार्यकारिणी का गठन किया, जिसमें मुख्य संरक्षक महेश सुरेखा, संरक्षक रतनलाल सिंगला व हनुमान बांसल, प्रधान गौरव कुमार स्वामी, उपाध्यक्ष घनश्याम बांसल, सचिव पंकज सिंगला, सहसचिव अंकित सिंगला, कोषाध्यक्ष पवन मित्तल, प्रचार मंत्री हेमंत डरोलिया, रवि मरोदिया व पूर्ण जोशी, मीडिया प्रभारी दीपेश गोयल व रवि बांसल, कार्यकारी सदस्य अनिल जमालिया व राजकुमार चमडिय़ा को शामिल किया गया है। स्वामी दिनेशानंद महाराज ने कहा कि नई कार्यकारिणी गठन का उद्देश्य यही है कि समाज के कार्य और साल में एक कथा भी होती रहे। कार्यकारिणी के गठन से ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर भगवान देव जी के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। स्वामी दिनेशानंद महाराज ने इसके बाद सभी गुरु भक्तों को आशीर्वाद दिया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *