थाना कालांवाली पुलिस ने आंगनवाड़ी सेन्टर में हुई चोरी की वारदात को सुलझाते हुए आरोपी किया काबू
आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा इन्वर्टर बैटरी की बरामद
डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व चोरों की धरपकड़ को लेकर चलाये गये विशेष अभियान के तहत थाना कालांवाली पुलिस ने आंगनवाड़ी सेन्टर में हुई चोरी की वारदात को सुलझाते हुए एक आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से चोरीशुदा इनवर्टर बैटरी बरामद करने में कामयाबी हासिल की है । आरोपी की पहचान जगसीर सिंह उर्फ जंग सिंह पुत्र महेंद्र सिंह उर्फ लीला सिंह निवासी देसूमलकाना के रूप में हुई है ।
इस संबंध में प्रभारी थाना कालांवाली पीएसआई सुनील कुमार ने बताया कि दिनांक 10.06.2025 को महिला निवासी देसू मलकाना की शिकायत पर देसू मलकाना की आंगनवाड़ी से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इनवर्टर बैटरी चोरी कर लिए जाने पर धारा 305, 331(4) BNS के तहत अभियोग दर्ज रजिस्टर कर जांच शुरू की गई थी । जो जांच के दौरान एएसआई जसपाल सिंह ने अपने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए आरोपी जगसीर सिंह उर्फ जंग सिंह को देसू मलकाना से काबू कर लिया । आरोपी जगसीर सिंह को अदालत में पेश किया जाएगा ।