|

जब टेबल पर दोनों के बीच हुई झड़प-बिग बॉस-19

 

बिग बॉस-19 में बुधवार के एपिसोड में जीशान कादरी और गौरव खन्ना के बीच जोरदार झड़प देखने को मिली।

गौरव खन्ना, कुनिका और कुछ दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ जीशान कादरी फ्रूट्स टेबल पर बैठे थे। इसी दौरान एक दूसरे पर भड़क गए जब बर्तन धोने की बात आई। दरअसल बीते दिनों जीशान ने बर्तन धोने की ड्यूटी की थी। अब गौरव को ये ड्यूटी मिली है जिसको लेकर दोनों के बीच बवाल मचा है। जब टेबल पर दोनों के बीच झड़प हुई और दोनों आगे बढ़ गए। इसके बाद जीशान ने तान्या मित्तल को तबीयत का ध्यान रखने की बात कही। वहीं बगल में खड़े गौरव खन्ना ने उन्हें अपना काम करने की बात की। इसी बात पर जीशान एक बार फिर भड़क गए और गौरव खन्ना के बीच जोरदार झड़प देखने को मिली।

शो की शुरुआत फन नोट पर होती है। टेबल पर बैठकर प्रणीत मोरे अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाते दिखते हैं। शो में अमाल मलिक भी एक अलग तरह का चार्म ला रहे हैं। वहीं वर्तमान में जीशान कादरी खूब एक्टिव हैं और गौरव खन्ना भी माइंड गेम शुरू कर चुके हैं। बुधवार को गौरव खन्ना ने तान्या मित्तल का ब्रेनवॉश करते देखा गया है। इसके साथ ही तान्या मित्तल का भी बॉसी रूप बदलकर एक स्वीट लड़की के रूप में बदलता दिख रहा है। बुधवार को जीशान और गौरव खन्ना को छोड़ दें तो अभी तक कोई बड़ी फाइट देखने को नहीं मिली है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *