जीटीएम कालोनी सिरसा में श्री बाला जी का बनेगा भव्य मंदिर: कृष्ण गुंबर

संतों, महात्माओं, ऋषियों एवं महापुरुषों की पावन धरा सिरसा नगरी की रोहिणी एस्टेट, जीटीएम कॉलोनी हिसार रोड सिरसा की गली नंबर 1 में श्री बाला जी धाम ट्रस्ट सिरसा के तत्वावधान में श्री राम जी के परम् भक्त, पवनसुत बाला जी के पावन भव्य धाम का भूमिपूजन एवं निर्माण कार्य 5 जून को दोपहर 2.15 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर श्री बाला जी धाम ट्रस्ट सिरसा की बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण गुंबर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में मंदिर निर्माण हेतु सदस्यों को दायित्व दिए गए। ट्रस्ट के प्रधान कृष्ण गुंबर ने कहा कि भगवद् प्रेमियों की अभिलाषाओं पर खरे उतरते हुए भगवद् कृपा से श्री बाला जी धाम ट्रस्ट बाला जी धाम का भव्य निर्माण भगवद् प्रेमियों के सहयोग से करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे इस कार्यक्रम में बढ़ चढक़र भाग लें। इस बैठक में वेद भारती, सूरज बंसल, हरिओम भारद्वाज, सुशील गुंबर, रमन शर्मा, प्रो. विष्णु भगवान, बसंत पारीक, सुभाष सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *