जोधपुरिया स्कूल में समर कैम्प में बताया भाषाओं का अभिवादन

सिरसा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोधपुरिया के प्रांगण में 2 जून को भारतीय भाषाओं पर आधारित सदैव सी समर कैम्प का शुभारंभ हुआ। कैम्प की विधिवत शुरुआत विद्यालय प्राचार्य मंजू कासनिया द्वारा की गई। उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों को इस तरह के कैम्प के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। प्रथम दिवस पर प्रवक्ता किरण व मनप्रीत ने विभिन्न भारतीय भाषाओं में अभिवादन करना व वर्णमाला के साथ 10 तक गिनती सिखाई। द्वितीय दिवस में अश्विनी कुमार (प्रवक्ता गणित), जीवन कुमार (पंजाबी शिक्षक) ने बच्चों को शहर के भ्रमण व हिंदी भाषा में बातचीत का अभ्यास करवाया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्ण भाग लिया। इसी दौरान बच्चों को जलपान करवाया गया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *